{"_id":"64e06d38576165c8390c1a54","slug":"administration-team-demolished-the-tombs-with-jcb-amid-tight-security-in-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त किए धार्मिक स्थल, शिवलिंग हटाने पर महिलाओं का हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त किए धार्मिक स्थल, शिवलिंग हटाने पर महिलाओं का हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात
Sat, 19 Aug 2023 04:23 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:23 PM IST
सार
कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में पुलिस प्रशासन की टीम ने धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
मजार हटाने के लिए हरिद्वार में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से धार्मिक स्थलों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....UKSSSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं कीं स्थगित, एक मौसम के कारण रोकी, दूसरी पर याचिका दायर
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बने धार्मिक स्थल को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बने धार्मिक स्थल को ढहाया गया।मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
वहीं ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान पर स्थापित शिवलिंग को हटाने आए कर्मचारियों की महिलाओं से तीखी बहस हो गई। महिलाओं ने यहां जमकर हंगामा किया। भारी विरोध के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।