फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Additional District Magistrate inquired about the purchase of paddy

धान खरीद गतिविधियों के बारे में ली जानकारी

Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Additional District Magistrate inquired about the purchase of paddy
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आगामी एक अक्टूबर से जिले के 11 खरीद केंद्रों पर चलाई जाने वाली धान खरीद गतिविधियों को लेकर आरएफसी, खाद्य विपणन, सहकारिता व अन्य संबंधित विभागों व क्षेत्रीय काश्तकारों के साथ बैठक की। ऋषिपर्णा सभागार जिला कार्यालय में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों, खरीद केंद्र प्रभारियों, सहकारिता सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र के काश्तकारों का समूह बनाकर सभी के पंजीकरण का प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। बैठक में आरएफसी व खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों को आगामी धान खरीद के लिए धनराशि मांग के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीद के लिए 15 करोड़ की धनराशि की मांग की गई। बैठक में उपसंभाग विपणन अधिकारी गढ़वाल संभाग लता मिश्रा, आरएफसी प्रबंधक मनीष तिवारी, काश्तकारों में विक्रम सिंह, अंशु रावत, नितिन गुप्ता, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed