फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ADB will provide loan of Rs 11,000 crore for tourism development in Tehri lake area

Uttarakhand: टिहरी झील क्षेत्र के लिए एडीबी देगा 11,000 करोड़ का ऋण, अब आसानी से होगा पयर्टन विकास

Fri, 12 Sep 2025 07:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Sep 2025 07:51 AM IST
सार

केंद्र सरकार व एडीबी के बीच ईको फ्रेंडली पर्यटन विकास के लिए समझौता  हुआ है।
टिहरी झील क्षेत्र के लिए एडीबी 11,000 करोड़ का ऋण देगा, जिससे अब आसानी से पयर्टन विकास होगा।

विज्ञापन
ADB will provide loan of Rs 11,000 crore for tourism development in Tehri lake area
टिहरी झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास परियोजना के लिए एशियन विकास बैंक (एडीबी) ऋण के रूप में 126.42 मिलियन डॉलर (11,000 करोड़ से अधिक) की वित्तीय सहायता देगा। इसके लिए नई दिल्ली में केंद्र सरकार व एडीबी के बीच उत्तराखंड में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऋण समझौता पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की टिहरी झील के आसपास के क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग व एडीबी के बीच परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए ऋण उपलब्ध कराने को समझौता हुआ है।

विज्ञापन


पर्यटन विकास परियोजना के तहत उत्तराखंड के सबसे अधिक जलवायु संवेदनशील व आर्थिक रूप से वंचित क्षेत्रों में से एक टिहरी में अनेक पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचे, स्वच्छता व ठोस कूड़ा प्रबंधन के कार्य किए जाएंगे। परियोजना से 87 हजार से अधिक स्थानीय लोगों और सालाना 27 लाख पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी व केंद्र सरकार ने टिहरी झील क्षेत्र में टिकाऊ व जलवायु संवेदी पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन डॉलर का समझौता किया है। इसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी व एडीबी के भारत में प्रभारी अधिकारी काई वेई येओ ने हस्ताक्षर किए।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दून समेत आठ पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, तीन एनएच सहित 177 मार्ग बंद

संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा, एडीबी के साथ ऋण समझौते से उत्तराखंड में टिहरी झील क्षेत्र विविधतापूर्ण, सभी मौसमों में पर्यटन के लिए उपयुक्त पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। एडीबी के येओ ने कहा, टिहरी झील पर्यटन विकास परियोजना में स्थायी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed