फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acute Encephalitis Syndrome Warning in Uttarakhand 

उत्तराखंड में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट, सीएस ने जारी किए सभी जिलों को एहतियात बरतने के निर्देश 

Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Acute Encephalitis Syndrome Warning in Uttarakhand 
चमकी बुखार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार में चमकी बुखार (एक्यूट इनसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) के प्रकोप के चलते प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित करने को कहा है, ताकि, क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छ जल और खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराकर हानिकारक जीवाणुओं को पैदा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि उत्तराखंड में अभी तक एक्यूट इनसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की परिस्थितियां सामने नहीं आई हैं। बावजूद इसके सभी जनपदों को इसके लिए अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक को तैयारियां और इसकी रोकथाम के लिए सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, कोई मामला सामने आने पर इस बुखार को फैलने से तुरंत रोका जा सके। 

मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कहीं जलभराव और गंदगी न हो इसके लिए नगर निगम से समन्वय स्थापित किया जाए। जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए भी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

अपर सचिव स्वास्थ्य एवं निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि प्रदेश में इस बुखार के साथ-साथ स्वाइन फ्लू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस तरह के रोगों की निगरानी करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

यह अधिकारी रहे मौजूद
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान वित्त सचिव अमित नेगी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल, निदेशक डॉ. आरके पांडेय, निदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, अपर निदेशक डॉ एसपीएस नेगी और संचारी रोक नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed