फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Rajeev khandelwal worried about ganga pollution

शूटिंग के लिए देवभूमि पहुंचे एक्टर राजीव खंडेलवाल, इस एक बात को लेकर हो गए मायूस

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Actor Rajeev khandelwal worried about ganga pollution
Rajeev khandelwal

दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले सीरियल ‘रग-रग में गंगा’ धारावाहिक की शूटिंग के लिए फिल्म व टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंचे।

विज्ञापन


पहाड़ की खूबसूरती से प्रभावित खंडेलवाल ने गोमुख से शुरू होने वाली गंगा यात्रा को जीवन का बेहतरीन अनुभव बताया। स्वच्छ गंगा अभियान के नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत दूरदर्शन के ‘रग-रग में गंगा’ धारावाहिक  सीरियल की इन दिनों उत्तराखंड में शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन


दिव्या भारद्वाज के निर्देशन में बन रहे इस सीरियल के कुछ शाट्स  अलकनंदा-भागीरथी संगम स्थल, श्री रघुनाथ मंदिर, रामकुंड सहित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में फिल्माए गए। फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल इस सीरियल में बतौर एंकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से अपने अनुभव साझा किए। बकौल राजीव रग रग में गंगा सीरियल के जरिए उन्हें गंगा को नई दृष्टि से देखने का मौका मिला। उनका कहना है कि आम आदमी गंगा के प्रति आस्था तो रखता है, लेकिन उसके महत्व को नहीं जानता। गंगा से हम बहुत कुछ ले रहे हैं और बदले में उसे गंदगी के सिवाय कुछ नहीं दे रहे हैं।

जयपुर के रहने वाले राजीव कहते हैं कि पिछले वर्ष  जब वह अपनी दिवंगत  मां विजयलक्ष्मी की अस्थियां गंगा मे विसर्जित करने हरिद्वार आए थे,  तो उन्हें गंगा की महानता का गहरा अनुभव हुआ। राजीव पहाड़वासियों से भी काफी प्रभावित है।

उनका कहना है कि पहाड़ों की आतिथ्य भावना व संघर्ष की तुलना नहीं की जा सकती है। वहीं  रग-रग में गंगा सीरियल की निर्देशक दिव्या भारद्वाज ने बताया कि गोमुख से गंगा सागर तक 14 मुख्य स्थानों की संस्कृति को दिखाया जाएगा। अगले वर्ष जनवरी माह से प्रसारित होने वाले सीरियल में गंगा के प्रति आम आदमी में जागरूकता लाने का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed