{"_id":"5872482b4f1c1b1729ba7fdf","slug":"activa-hit-up-by-unknown-vehicle-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हादसे में युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हादसे में युवक-युवती की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 08 Jan 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-डोईवाला के बीच मणिमाई मंदिर के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
मणिमाई मंदिर जंगल हाईवे पर हादसा रविवार दोपहर को हुआ। घटनाक्रम के अनुसार दोपहर करीब 1:45 बजे के करीब सफेद रंग की एक्टिवा से एक युवक और युवती डोईवाला की ओर से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन
मणिमाई मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार युवक-युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे मे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल राजेश शाह के अनुसार युवक मृतक मनीष तोमर (24) पुत्र अवधेश तोमर निवासी पवन विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और युवती की क्रिस्टिना ब्रेव पुत्री यूएल ब्रेव निवासी लक्सर (हरिद्वार) की रहने वाले थे। मनीष देहरादून के एक जिम में ट्रेनर का काम करता था। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और हादसे से संबंधित वाहन की तलाश जारी है।