फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will taken on Account holders who deposit huge amount in Bank during demonetisation

उत्तराखंड: नोटबंदी के दौरान खातों में मोटी रकम जमा कराने वाले खाताधारकों पर इस साल होगी कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2020 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2020 05:00 AM IST
सार

  • प्रदेशभर में करीब 450 खाताधारक आए कार्रवाई की जद में
  • असेसमेंट का काम हुआ पूरा, साल के अंत तक कार्रवाई

विज्ञापन
Action will taken on Account holders who deposit huge amount in Bank during demonetisation
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नोटबंदी के दौरान खातों में मोटी रकम जमा कराने वाले 450 लोगों पर इस साल कार्रवाई होगी। आयकर विभाग ने असेसमेंट का काम पूरा कर लिया है। वर्ष 2016 में देश में नोटबंदी हुई थी। इस दौरान तमाम लोगों ने अपने खातों में मोटी रकम जमा कराई थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने इसकी जांच की थी और रिपोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन (सीबीडीटी) को भेज दी थी। नोटबंदी के दौरान आयकर विभाग ने 4700 ऐसे खाते ट्रेस किए थे, जिनमें भारी मात्रा में पैसा जमा हुआ था।
विज्ञापन


जांच के बाद 450 खाते ऐसे पकड़े गए, जिनमें अवैध लेन-देन हुआ था। मुख्य आयकर आयुक्त बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि अब इन सभी खातों का असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते शहर में करदाता तलाशेगा आयकर विभाग

उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक ऐसे सभी खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटबंदी में अवैध लेनदेन करने वाले यह सभी खाताधारक ऐसे हैं जिन्होंने या तो आयकर रिटर्न फाइल ही नहीं किया या फिर कभी टैक्स जमा नहीं कराया।

देहरादून शहर का दायरा जितनी तेजी से बढ़ा है, उस मुकाबले करदाताओं की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। आयकर विभाग ने अब नए बसे हुए इलाकों में करदाता तलाशने का काम भी शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे आयकर विभाग को नए करदाता मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed