फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken on setting up scooty-bikes for rent on city roads, SDM took a meeting of scooty operators

शहर की सङकों पर किराए की स्कूटी-बाइक खङी करने पर होगी कार्यवाही, एसडीएम ने ली स्कूटी संचालकों की बैठक

Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on setting up scooty-bikes for rent on city roads, SDM took a meeting of scooty operators
शहर में किराये की स्कूटी और बाइक को नियमानुसार संचालित न करने पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन लोगों के पास अपने गैराज नहीं है, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। सड़क पर कहीं भी किराए की स्कूटी-बाइक खड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि जिस स्थान का लाइसेंस लिया गया, वहां पर वाहन खड़े नहीं किए जा रहे, जिससे अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। कहा कि सड़क से संचालित किराये की स्कूटी, बाइक के खिलाफ लाइसेंस जब्त करने के साथ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आरटीओ से नियम विरुद्ध संचालित स्कूटी, बाइक संचालकों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के एमडी पपनोई ने बताया कि सभी रेंटल बाइक संचालकों को निर्देश दिए गए कि लाइसेंस की शर्त के मुताबिक अपने गैराज से ही स्कूटी, बाइक किराये पर देंगे। सड़क पर स्कूटी, बाइक खड़ी करने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उधर, स्कूटी-बाइक रेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह कुमाईं ने कहा कि टैक्सी, कार सड़क पर खड़ी करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन कार्यवाही करे। पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड पर पांच स्कूटी खड़ी करने के लिए जगह दी जानी चाहिए, जिससे सड़क पर वाहन न खड़ा करना पड़े। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह राणा, अमित भट्ट, शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, सभासद पंकज खत्री, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, विजय प्रताप मल्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ स्कूटी का किया गया चालान
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि मसूरी सहित कैंपटी रोड पर स्कूटी-बाइक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आठ स्कूटी का चालान किया गया। इसके अलावा एक निजी दोपहिया वाहन को थाने में बंद किया गया, जिसका व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed