{"_id":"5d5c563c8ebc3e6ca345c96f","slug":"action-will-be-taken-if-campaigning-outside-the-college-campus-dehradun-news-drn316968271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैंपस के बाहर चुनाव प्रचार किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कैंपस के बाहर चुनाव प्रचार किया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में यदि कॉलेज कैंपस के बाहर प्रचार किया तो प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस बाबत मंगलवार को सभी महाविद्यालयों के प्रचार्यों और चीफ प्रोक्टरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लिंगदोह कमेटी की अनुशंसा के आधार पर चुनावों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी ने कॉलेज अधिकारियों से कानून व्यवस्था का पालन कराने की अपील की।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यशाला आयोजित की जाए। ताकि, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य व चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने सभी प्रचार्यों और चीफ प्रोक्टरों को कहा कि चुनाव प्रक्रिया कानून की निगहबानी में पूरी होगी। कहा कि जाति धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगे जाने चाहिए। साथ ही यदि रिश्वत आदि की बात सामने आई तो भारतीय दंड संहिता के आधार के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिला, एडीएम बीर बुदियाल, एसपी सिटी श्वेता चौबे, डीएवी के प्रचार्य अजय सक्सेना, मसूरी एमपीजी कॉलेज के एसपी जोशी, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश एमडी नाथ्वाल, डॉ. साधना गुप्ता, एमकेपी की प्रचार्य डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. राधा डिमरी, संदीप नेगी, डॉ. दिलीप शर्मा, डीबीएस के प्रचार्य डॉ. वीसी पांडेय आदि उपस्थित रहे।