फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action plan prepared for wildlife and environmental protection

जिम कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के शिकार रोकने को एमस्ट्रिप्स, स्मार्ट टूल पर जोर

Mon, 26 Oct 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action plan prepared for wildlife and environmental protection
(अरविंद सिंह)
विज्ञापन

देहरादून। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व समेत देश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के शिकार को रोका जा सके, इसके लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए नेशनल वाइल्ड लाइफ एक्शन प्लान के तहत एमस्ट्रिप्स, और स्मार्ट जैसे मॉनिटरिंग टूल के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को स्टेट ऑफ आर्ट लॉजिस्टिक व आधुनिक हथियार मुहैया कराने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आई व यूएबी से मॉनिटरिंग की जाएगी।
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नेशनल वाइल्डलाइफ एक्शन प्लान के तहत सभी टाइगर रिजर्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) का गठन होगा। इस 15 वर्षीय नेशनल प्लान में वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में अधिक से अधिक पैदल पेट्रोलिंग के साथ ही ट्रैप कैमरे लगाने पर खासा फोकस किया गया है। वन्यजीवों के शिकार पर अंकुश लगाने के लिए जिम कार्बेट, टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी टाइगर रिजर्व में एसआईयू का गठन होगा। एसआईयू के अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक हथियार मुहैया कराने के साथ ही प्रशिक्षित भी किया जाएगा। अधिक से अधिक फॉरेंसिक लैब बनाई जाएंगी। इसके लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (सीएफएसएल) और स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री एसएफएसएल के विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। फॉरेंसिक लैब की स्थापना व वर्तमान में मौजूद फॉरेंसिक लैब के उच्चीकरण का कार्य वर्ष 2023 तक पूरा होगा। वहीं वन्यजीवों का शिकार व तस्करी को रोकने के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस, कस्टम कोस्ट गार्ड व कोरियर कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व व राजाजी टाइगर रिजर्व समेत देश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के लिए नेशनल वाइल्डलाइफ एक्शन प्लान में कई प्रावधान किए गए हैं। वन्यजीवों के शिकार को रोकने व शिकारियों को धर दबोचने के साथ ही उन्हें दंडित करने को लेकर प्रभावी मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा। वन्य जीव संस्थान की ओर से तैयार एमस्ट्रिप्स को नेशनल वाइल्डलाइफ एक्शन प्लान के तहत इस्तेमाल हो रहा है। नेशनल वाइल्ड लाइफ एक्शन प्लान की योजनाओं से वन्यजीव संरक्षण और प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. धनंजय मोहन, निदेशक, भारतीय वन्यजीव संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed