फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   action on polythene free doon.

पॉलिथीन लेकर न चलिए घर से, आप नजर में हैं

Thu, 04 Feb 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
action on polythene free doon.

राजधानी को पॉलीथिन मुक्त बनाने को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम ने अपने स्तर पर चार टीमें गठित की है। यह टीमें अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों को पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देंगी। इसके बावजूद भी कोई पॉलीथिन, थर्माकोल की प्लेट, थाली और कटोरी का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी है।

विज्ञापन


एनजीटी के फैसले के बाद शासन की ओर से प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश की कॉपी सभी नगर निगमों को भेज दी गई है। आदेश की कॉपी का संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर अधिकारी नितिन भदौरिया ने नोडल अधिकारी ओएसडी डॉ. हर्षवर्धन मिश्रा के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


टीमें चलाएंगी अभियान
इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रशासन स्तर पर गठित पूर्व टीमें अपने स्तर पर अभियान चलाती रहेंगी। इसमें नगर निगम के कर्मचारी सहयोग करेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मिश्रा ने कहा कि शहर में पॉलीथिन को एकदम से प्रतिबंधित कर देना संभव नहीं है। ऐसे में टीमें पहले लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद भी कोई पॉलीथिन बेचते तथा इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ मिश्रा ने बताया कि टीमें गुरुवार से अभियान शुरू कर देंगी। बीच-बीच में औचक निरीक्षण भी किया जायेगा। अभियान शाम तीन बजे से अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा।  


यह है टीम
नगर स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश चन्द्र गुजियांल के अंडर वार्ड नंबर 1 से 15
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी विवकानंद सती के अंडर वार्ड नंबर 16 से 20
सफाई निरीक्षक खुशीराम डोभाल के अंडर वार्ड नंबर 31 से 45
सफाई निरीक्षक श्योराज यादव के अंडर  वार्ड नंबर 46 से 60 तक कि जिम्मेदारी है।

सब्जी मंडियां है प्राथमिकता
नोडल अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मिश्रा ने बताया कि पॉलीथिन मुक्त अभियान सबसे पहले शहर के सब्जी मंडियों पर चलाया जाएगा। क्योंकि सबसे ज्यादा पॉलीथिन का इस्तेमाल इन जगहों पर ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा कि वह पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करें। बाद में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed