{"_id":"574612cb4f1c1bdb42690ab1","slug":"action-on-mla-rekha-arya-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जाएगी रेखा आर्य की सदस्यता, कार्रवाई को याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जाएगी रेखा आर्य की सदस्यता, कार्रवाई को याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 May 2016 02:32 AM IST
सार
- -मुख्य सचेतक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी याचिका
- -फ्लोर टेस्ट में रेखा ने किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन
- -शिड्यूल 10 के तहत रेखा आर्य पर कार्रवाई होना तय
विज्ञापन
रेखा आर्या
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक रेखा आर्य के खिलाफ दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को मुख्य सचेतक इंदिरा हृदयेश ने कार्रवाई के लिए याचिका सौंप दी है। 10 मार्च को विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में रेखा ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक के स्तर से हुई कार्रवाई के बाद विधानसभा अध्यक्ष रेखा आर्य को पक्ष रखने के लिए कानून के तहत सात दिन का समय देंगे। इससे पहले कांग्रेस से बागी हुए नौ विधायकों की सदस्यता विधानसभा अध्यक्ष समाप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
व्हिप का किया था उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 मई को हुए फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस विधायक रेखा आर्य ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था। 15 दिन के बाद कांग्रेस ने दल बदल कानून के तहत शिड्यूल 10 में पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष को दी है। यह माना जा रहा था कि रेखा पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक की याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष अगर कार्रवाई करते हैं तो विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या घटकर 60 रह जाएगी।
इससे पहले कांग्रेस से बागी हुए नौ विधायकों विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, शैलेंद्र मोहन सिंघल, शैला रानी रावत, अमृता सिंह, प्रदीप बत्रा, कुंवर प्रणव और उमेश शर्मा काऊ की सदस्यता दल बदल कानून के तहत 27 मार्च को समाप्त कर दी गई है। गौरतलब है कि फ्लोर टेस्ट में रेखा ने भाजपा तो भाजपा विधायक भीमलाल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था।