{"_id":"6385013428777f1b97051596","slug":"action-on-five-people-including-hostel-operator-in-gangster-act-city-news-drn4294784139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जालसाज समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जालसाज समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर में कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि संबंधी धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी समेत पांच पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर और आसपास के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि राकेश त्यागी मूल निवासी हरियाणा हाल निवासी कोल्हूपानी, विधौली इसके सहयोगी राजवीर त्यागी निवासी गणेशपुर, मवाना मेरठ, राम नरेश निवासी मोहम्मदपुर कदीर जिला गाजियाबाद, अवनीत निवासी मोहम्मदपुर कदीर जिला गाजियाबाद और विनोद त्यागी निवासी भारता जिला गाजियाबाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर विधौली स्थित हॉस्टल बेचने की डील कर 3.65 करोड़ हड़पने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
इसके साथ ही राकेश त्यागी ने कई कारोबारियों से लाखों रुपये का सामान लिया और इसके बाद उनके पैसे नहीं चुकाए। इसके अलावा आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा हरियाणा के सोनीपत में दर्ज है। इन केसों को आधार बनाकर पुलिस ने डीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपियों पर उक्त कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को विभिन्न शहरों में रवाना किया गया है।