फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action continues against illegal mining

अवैध खनन को लेकर एसडीएम अगुवाई में छापा , रेत बजरी लदे चार ट्रक सीज, खनन माफियाओं पर दो लाख रुपये का जुर्माना

Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action continues against illegal mining
खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील डोईवाला क्षेत्र में रविवार को उपजिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने औचक छापा मारकर रेत बजरी से लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया है। उपजिलाधिकारी ने जब ट्रक चालकों से खनन के कागजात मांगें तो वे कोई कागज नहीं दिखा सके। ऐसे में रेत बजरी से लदे वाहनों को सीज करते हुए खनन माफियाओं पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से हरियाणा से लायी जा रही रेत बजरी से लदे ट्रको को भी पकड़ा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि गाड़ियों में अवैध तरीके से रेत बजरी लायी जा रही थी। शुक्रवार शाम की तरह शनिवार सुबह भी राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा, थाना प्रभारी डोईवाला चंद्रशेखर, जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी , कर्मचारी शामिल थे। दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार का कहना है कि जिले में खनन माफिया अवैध खनन करने के साथ ही सरकार को राजस्व का नुकसान ना पहुंचा सकें, इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। बताया कि जिले में अवैध खनन, खनन के अवैध भंडारण एवं परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed