फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused, who was externed from the district, returns to

Dehradun News: छह माह से पहले ही विकासनगर पहुंचा जिला बदर का आरोपी, गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Accused, who was externed from the district, returns to
- नशा मुक्ति केंद्र के बाहर से पकड़ा गया कश्यप मोहल्ला निवासी राहुल, गुंडा नियंत्रण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के कश्यप मोहल्ला निवासी राहुल कश्यप को जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले ही जिले की सीमा में प्रवेश करना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे शनिवार को मलूकावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर राहुल को चार मई को छह माह के लिए जिले से निष्कासित किया गया था। बीती सुबह सूचना मिली कि वह समय से पहले क्षेत्र में लौट आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 11 बजे उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और आबकारी अधिनियम समेत सात पुराने मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed