फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused received right, mess operator's tender canceled

सही मिले आरोप, मैस संचालक का टेंडर निरस्त

Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused received right, mess operator's tender canceled
चकराता। लांगापोखरी स्थित आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय (एटीएस) में छात्राओं को घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसने का मामला सही पाया गया है। इस पर मैस संचालक का ठेका निरस्त कर दिया गया है। एक सितंबर से स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

रविवार को निदेशक के आदेश पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह नेगी और प्रभारी प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद हटवाल ने मैस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैस प्रबंधन पर छात्राओं की ओर से लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। इस पर उन्होंने मैस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं से भोजन के संबंध में सवाल पूछे, छात्राओं ने बताया कि उन्हें कभी भी सही भोजन नहीं दिया जाता। दूध और दाल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही चावल की गुणवत्ता भी सही नहीं होती। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि एक सितंबर से स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर छात्रों के भोजन की व्यवस्था करेगा। 31 अगस्त तक संबंधित फर्म भी खाद्यान्न की आपूर्ति करेगी। इसकी गुणवत्ता पर ग्रामीणों की ओर से चयनित दो व्यक्ति नजर रखेंगे। मामले में रिपोर्ट तैयार कर निदेशक को भेजी जाएगी। वर्तमान में स्कूल में 300 छात्राएं अध्ययरत हैं, जिन्हें लंबे समय से घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अर्जुन दत्त जोशी, विरेंद्र जोशी, जयमाला, मुकेश, किशन कुमार, भाव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
यह था मामला
बीते शनिवार को स्कूल में छात्राओं को घटिया गुणवत्ता और फफूंदी वाली ब्रेड परोसने का मामला सामने आया था। आरोप था कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने वाली करीब 36 छात्राओं को रात के समय भोजन नहीं परोसा गया। छात्राओं ने मामले की शिकायत विद्यालय प्रभारी से की थी। विद्यालय प्रभारी की जांच में सभी आरोप सही पाए गए। उन्होंने मामले की शिकायत जनजाति कल्याण निदेशक के साथ ही एसडीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed