फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of raping and extorting money from a woman

Dehradun News: महिला से दुष्कर्म और वसूली का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping and extorting money from a woman
शहर कोतवाली थानाक्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की एक विवाहित के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने टिहरी पुलिस को तहरीर दी जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज करके शहर कोतवाली पुलिस को भेजी गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ देहरादून में किराये पर रहती है। उसके पति पेशे से ड्राइवर हैं। पति के साथ ही काम करने वाले तुषार त्यागी का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि मई 2025 में जब पति दिल्ली गए थे, तब तुषार बहाने से घर आया और खाने के दौरान पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक महीने बाद तुषार ने महिला को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो होने का दावा करते हुए वायरल करने की धमकी दी। लोक-लाज के डर से महिला ने किस्तों में आरोपी को करीब एक लाख रुपये दिए। तहरीर के अनुसार, बीती 12 अक्तूबर को आरोपी ने पीड़िता को देहरादून के एक होटल में बुलाया। वहां फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। पीड़िता ने आखिरकार अपने पति को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद टिहरी में शिकायत दर्ज कराई गई। देहरादून पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed