फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of raping a minor sent to jail

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 20 Nov 2024 03:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor sent to jail
कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सहारनपुर के युवक को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार की शाम आरोपी को सहारनपुर से पकड़ा था। आज बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिक के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


17 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि सहारनपुर निवासी एक युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी का स्कूल आते जाते समय पीछा करता था। एक दिन रात को बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली तो युवक ने उसे डरा-धमकाकर अपने साथ बाग में ले लिया। वहां उसने दुष्कर्म किया, उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया। युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार की शाम सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र से खाता खेड़ी में उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed