{"_id":"652846487c943604bd0feae4","slug":"accused-of-pelting-stones-at-vande-bharat-dies-under-suspicious-circumstances-dehradun-news-c-5-1-drn1030-265152-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वंदे भारत पर पत्थर मारने के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल में बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वंदे भारत पर पत्थर मारने के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल में बिगड़ी तबीयत
Fri, 13 Oct 2023 09:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:29 AM IST
सार
जेल में शिवम तिवारी की बुधवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे दौरे पड़ रहे थे। जेल अस्पताल से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका कुछ देर इलाज चला, लेकिन उसने रात में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वंदे भारत समेत कई ट्रेन पर पत्थर मारने के आरोपी की दून अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी की जेल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसे बुधवार रात को दून अस्पताल लाया गया था। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाल में देहरादून के आसपास ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले सामने आए थे। इंस्पेक्टर आरपीएफ जय सिंह ने बताया कि एक घटना में शिवम तिवारी निवासी भगत सिंह कॉलोनी गत छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जेल में शिवम तिवारी की बुधवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे दौरे पड़ रहे थे। जेल अस्पताल से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देवभूमि में पीएम मोदी का शंखनाद: दूर तक और देर तक सुनी जाएगी गूंज, प्रधानमंत्री ने दिया ये खास संदेश
यहां उसका कुछ देर इलाज चला, लेकिन उसने रात में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके परिजनों से भी जानकारी की जा रही है कि उसे पहले से तो कोई बीमारी नहीं थी।