फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of fraud after renting a car

Dehradun News: कार किराये पर लेकर जाने के बाद धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud after renting a car
I
विज्ञापन

IIटूर एंड ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले लोगों ने दंपती पर कार किराये पर लेकर जाने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। आरोप है कि दंपती कार तो वापस कर गए, लेकिन किराया नहीं दिया। पीड़ित सुनील अग्रवाल, नरेश और चरणजीत सिंह ने एसएसपी अजय सिंह को शिकायत करते हुए बताया कि वे टूर एंड ट्रेवल का काम करते हैं। जनवरी में एक दंपती ने गुड़गांव जाने के लिए सुनील व नरेश की ऑनलाइन कार बुक की। दो दिन बाद गुड़गांव से लौटने के बाद उन्होंने दो महीने के लिए फिर से कार बुक करने को कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि 1.40 लाख रुपये किराये पर दंपती को कार उपलब्ध करा दी। दंपती की मांग पर एक सिक्योरिटी गार्ड भी उपलब्ध करा दिया। इसका एक महीने का किराया 40 हजार रुपये तय हुआ। वाहन ले जाने के दौरान आरोपियों ने गार्ड के किराये का भुगतान तत्काल कर दिया और कार का किराया अगले महीने देने की बात कही। दो महीने बाद जब रुपये की मांग की गई तो दंपती ने चेक दे दिया। कहा कि जब बैंक में चेक लगाए तो अलग-अलग कारणों से बैंक ने चेक का भुगतान करने से मना कर दिया। आरोप है कि दंपती कार तो वापस कर गए, लेकिन कराया नहीं दिया। अब धमकी दी जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed