फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of committing fraud of more than six crores across the country arrested

Dehradun News: देशभर में छह करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of more than six crores across the country arrested
I- साइबर पुलिस थाना पुलिस ने किया मिजोरम निवासी युवक को गिरफ्तारI
विज्ञापन

I- देशभर में 74 मुकदमें और 1523 शिकायतें हैं आरोपी के खिलाफ
I
Iदेशभर में लोगों से छह करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पौड़ी गढ़वाल निवासी एक पूर्व फौजी से भी गिफ्ट भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये ठगे थे। मिजोरम निवासी युवक के खिलाफ देशभर में 74 मुदकमें और 1523 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की भी पुलिस जांच कर रही है।I
Iएसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों पौड़ी गढ़वाल निवासी एक पूर्व फौजी ने शिकायत की थी। उन्हें एक सराह हंटर नाम की विदेशी महिला का फेसबुक पर दोस्ती का संदेश मिला था। इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। महिला ने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया और कहा कि वह उन्हें एक गिफ्ट भेज रही है। इसके बाद उसने कहा कि गिफ्ट भेज दिया गया है लेकिन यह एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ लिया है। यहां से इसे छुड़ाने के लिए कुछ रुपयों की जरुरत होगी। पूर्व फौजी ने उसके बताए अनुसार खातों में रकम जमा कर दी। इसके बाद फिर कस्टम अधिकारी बनकर उन्हें फोन किया गया।
विज्ञापन

I
Iकथित कस्टम अधिकारी ने उन्हें फंसाने का डर दिखाकर रिश्वत के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। पूर्व फौजी ने यह रकम भी उनके खातों में डाल दी। इसके बाद फिर से कभी किसी टैक्स, एनओसी और सीओटी आदि के नाम रुपये मांगे गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो इंस्पेक्टर विजय भारती की टीम ने लालमुआकिमा निवासी मिजोरम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी नामों से फेसबुक पर आईडी बनाकर लोगों को फोन और मैसेज किए थे। उसने सिर्फ यही ठगी नहीं की बल्कि देशभर में सैकड़ों लोगों को ठगा। अभी तक उसके खातों में छह करोड़ रुपये से भी अधिक के ट्रांजेक्शन मिले हैं। आरोपी के खिलाफ शिकायतों का अंबार है । उसके पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article