{"_id":"61e5c0fd03eeb532117274b8","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-investment-in-online-trading-arrested-from-punjab-city-news-drn401897133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाईन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी पंजाब से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाईन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी पंजाब से दबोचा
विज्ञापन
देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए निवेश के नाम पर ठगने वाले एक कंपनी के मालिक को एसटीएफ ने पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दून निवासी एक युवक से 15 लाख रुपये ठगे थे। इसके लिए उसने अपने हांगकांग व कंबोडिया में बैठे अपने दोस्तों के साथ फर्जी वेबसाइट बनाई थी।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि अमित कुमार निवासी देहरादून ने पिछले दिनों शिकायत की थी। बताया था कि उसका संपर्क जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की वेबसाइट पर एक व्यक्ति से हुआ था। उसने सुझाव दिया था कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग में उन्हें निवेश करा सकता। इस पर अगर वह व्यापार करता है तो उसे दोगुने से भी ज्यादा लाभ होगा। उसने कहा था कि इसके माध्यम से सोना, मसाला आदि का व्यापार किया जाएगा।
उसकी बातों में आकर अमित ने 15 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेज दिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पता चला कि यह पैसा किसी गैलेक्सी वाइट नाम की कंपनी के आईसीआईसीआई और एक बैंक के खाते में गया है। इस कंपनी के मालिक की खोज शुरू हुई तो उसकी लोकेशन भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास फरीदकोट में मिली। इस पर डीएसपी अंकुश मिश्रा की टीम को गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। रविवार रात को आरोपी रोहित कुमार निवासी आदर्श नगर फरीदकोट को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि उसके कुछ साथी हांगकांग और कम्बोडिया में रहते हैं। उन्होंने ही इस काम को करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में जमा करते थे धन
एसएसपी ने बताया कि ठगी की रकम को आरोपी एटीएम के माध्यम से निकालकर खर्च करता था। कुछ रूपों को वह बिनांस वॉलेट के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करता था।