फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for stealing a bag of jewellery by taking car keys

Dehradun News: कार की चाभी लेकर गहनों का बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing a bag of jewellery by taking car keys
I
विज्ञापन

IIएक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता है आरोपी
I
I
I
I रिलायंस स्टोर की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने में मदद का झांसा देकर ज्वेलरी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता है। उसने पार्किंग में दूसरी गाड़ी फंसी होने का बहाना बनाकर पीड़ित से कार की चाभी लेकर चोरी की थी। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई पांच लाख रुपये की अनुमानित कीमत की ज्वेलरी बरामद की है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को पीड़ित शिवम तोमर निवासी जीएमएस रोड की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित पत्नी के साथ जीएमएस रोड स्थित रिलायंस स्टोर पर गया था। सामान खरीदने लगा तो एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी के पीछे एक गाड़ी फंसी होने की बात कहकर चाभी मांगी। पीड़ित ने स्टोर का कर्मचारी समझकर उसे कार की चाभी दे दी। इसके कुछ देर बाद वह कार की चाभी वापस देकर चला गया। स्टोर में खरीदारी के बाद पीड़ित वापस गए तो कार के अंदर रखा बैग गायब मिला। बैग में ज्वेलरी व कुछ अन्य सामान था। पुलिस ने मामले में जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सूरज गुरुंग निवासी पौड़ी गढ़वाल को पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बैग और ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

I
Iपूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता है। पांच नवंबर को चोरी के इरादे से रिलायंस स्टोर की पार्किंग में गया था। इसी दौरान एक कार को पार्क किया गया तो उसे अहसास हुआ कि पीड़ित ने उसे रिलायंस स्टोर का कर्मचारी समझ लिया है। कार में बैग रखा देख उसने चोरी की साजिश रच डाली।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed