इस रास्ते पर गए, तो जिंदगी की कोई गारंटी नहीं !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यूनी में जिस मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ और उसमें पांच लोगों ने अपनी जिंदगी गवा दी वह रास्ता 'मौत का रास्ता' बनता जा रहा है। इस रूट पर रोजाना दर्जनभर जिंदगियां जान हथेली पर रखकर चलती हैं। लेकिन तंत्र की सुस्ती के कारण यहां हादसे रूकने कम नहीं हो रहे हैं।
परिवहन विभाग के लगातार अभियान चलाने के बाद भी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। लोग छोटे वाहनों पर ओवरलोड होकर सफर करने को मजबूर है। जिसका नतीजा हर बार दर्दनाक हादसों के रूप में ही सामने आता है।
बृहस्पतिवार को भी बगूर के पास हुए हादसे की बड़ी वजह ओवरलोडिंग ही थी। दुर्घटना में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक लोग लदे हुए थे जबकि, यूटिलिटी चालक और छह सवारियों में पास है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बसों की भारी कमी है। इसके चलते लोगों को छोटे वाहनों पर ओवरलोड होकर सफर करना पड़ता है।
मांग के बावजूद विभाग ने चंद रूटों पर ही बसों का संचालन शुरू किया। शेष रूटों पर अब भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में आवाजाही के लिए छोटे वाहन ही एकमात्र साधन है। बसों की कमी के चलते विभाग का अभियान भी ओवरलोडिंग पर रोक लगाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि बसों की कमी पर परिवहन अधिकारी भी चिंता जता चुके हैं। इसके लिए एआरटीओ विकासनगर शासन को पत्र लिखकर कालसी में डिपो खोलने की मांग कर चुके हैं ताकि, जनजातीय क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन हो सकेगा।
क्षेत्र में अब तक हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
02 जनवरी 2014 नाडा-लाखामंडल मार्ग पर जीप खाई में गिरी, 12 की मौत
16 नवंबर 2014 काहा-नेहरा-पुनाहा मोटर मागज् पर पुनाह गांव के समीप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी
10 दिसंबर 2014 हयो-टगरी-पुरोड़ी मोटर मार्ग पर पोलो ग्राउंड के पास टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत
09 अप्रैल 2015 जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत फेड़ीज पुल के समीप बस खाई में गिरी, सात की मौत।
03 जुलाई 2016 समरजैंस मोटर मार्ग पर खुन्ना गांव के पास यूटिलिटी खाई में गिरी आठ की मौत, नौ घायल।
06 सितंबर 2016- त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर कुनोली-दारागाड़ के समीप बस खाई में गिरी, नौ की मौत
19 अप्रैल 2017- त्यूनी-विकासनगर मोटर मार्ग पर गूमा के पास बस खाई में गिरी, 44 की मौत।
29 अप्रैल 2017- नागथात के पार महिंद्रा मैक्स खाई में गिरी, पांच की मौत।
01 जून 2017- बगूर बैंक के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, पांच की मौत, 15 घायल।