फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Video viral in Haridwar Rishikesh Chilla range of Rajaji Park four including two rangers died

Haridwar: बातचीत करते जा रहे थे अफसर, पल भर में मौत के मुंह में समा गए..चीला हादसे का दर्दनाक वीडियो आया सामने

Thu, 11 Jan 2024 01:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:50 PM IST
सार

चीला मार्ग पर बीते सोमवार को ट्रायल के दौरान वन अधिकारियों को लेकर जा रही एक इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Accident Video viral in Haridwar Rishikesh Chilla range of Rajaji Park four including two rangers died
ऋषिकेश हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीला सड़क हादसे का एक और दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंटरसेप्टर (सफारी) वाहन के सीसीटीवी कैमरे का है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले बुधवार को भी एक वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


विज्ञापन

ऋषिकेश की चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव भी आज गुरुवार सुबह नहर का पानी कम होने पर मिल गई है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की लिखित तहरीर पर थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, वार्डन की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर था जा रहा
बता दें कि राजाजी प्रशासन को ये वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। दुर्घटना में कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरीं। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: तेजी से हो रहा जियो टेक्निकल सर्वे, मारवाड़ी में 48 मीटर तक ड्रिल के बाद मिली चट्टान

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed