फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh Badrinath Highway Delhi Tourist vehicle fell into ditch two died

Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा के पास हादसा, दिल्ली के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

Wed, 21 Jun 2023 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jun 2023 06:44 PM IST
सार

Rishikesh Badrinath Highway Accident News: हादसा तीन चार दिन पहले हुए। विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे की जानकारी किसी को नहीं थी।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh Badrinath Highway  Delhi Tourist vehicle fell into ditch two died
वाहन को खाई से निकालने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान खाई में गिरते ही वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीती 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज(लाल रंग) से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह( 23) ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली व उसका मित्र विशाल(26) पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए चले थे।
विज्ञापन


Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में पड़े मिले दोनों के शव

फोन न उठने के कारण घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली।

नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed