फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Delhi-Haridwar Highway Car of two friends coming for Ganga snan collided with trolley Both Died

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: गंगा स्नान को आ रहे दो दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दोनों की मौत

Wed, 14 May 2025 03:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 May 2025 03:50 PM IST
सार

Accident on Delhi-Haridwar Highway: नारसन बॉर्डर से मंगलौर के बीच कार जैसे ही मंडावली के पास पहुंची तो आगे चल ही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Accident on Delhi-Haridwar Highway Car of two friends coming for Ganga snan collided with trolley Both Died
हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसे ने दो दोस्तों की जिंदगी लील ली। गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे युवकों की कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, इस दौरान दोनाें दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ बजे का है। नारसन बॉर्डर से मंगलौर के बीच कार जैसे ही मंडावली के पास पहुंची तो आगे चल ही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकाें को बाहर निकाला। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल पहुंचा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी फरार

गाजियाबाद और मोदीपुरम के रहने वाले थे युवक

मृतकों की पहचान हर्ष डागर (18) पुत्र अरुण कुमार निवासी हापुड़ गाजियाबाद और शुभम गोयल(27) पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड नई कॉलोनी शिवनगर मोदीपुरम के रूप में हुई। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed