फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident on chakrata mussoorie road

चकराताः खाई में गिरी सूमो, 10 की मौत

Thu, 11 Dec 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चकराता
ब्यूरो / अमर उजाला, चकराता Updated Thu, 11 Dec 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
accident on chakrata mussoorie road

देहरादून के चकराता क्षेत्र में चालक के मोबाइल पर बात करने की वजह से सवारियों से भरी टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। दो गंभीर घायलों को दून रेफर किया गया है। वाहन में चार बच्चों सहित कुल 14 लोग सवार थे। मरने वालों में एक तीन साल की बच्ची भी है।

विज्ञापन


जीप चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि हादसे की वजह लापरवाही से गाड़ी चलाना रही है। जहां दुर्घटना हुई वहां सड़क काफी चौड़ी है।
विज्ञापन


10 बजे हुआ हादसा
चकराता से करीब 13 किमी दूर गांव हयो से सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक टाटा सूमो चकराता के लिए चली। लेकिन चकराता पहुंचने से करीब छह किमी पहले हयो-टगरी-पुरोड़ी मोटर मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे पुरोड़ी पोलो ग्राउंड के निकट सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से चालक का जीप से नियंत्रण हट गया। वाहन के खाई में गिरते ही घायलों में चीख पुकार मच गई।

घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कर सौंपे शव

accident on chakrata mussoorie road

दुर्घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंच गया। लोगों की मदद से शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को चकराता स्थित सैनिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

इन लोगों की हो गई मौत
महावीर (32) पुत्र रण सिंह निवासी बजऊ, मुकेश (23) पुत्र चमन सिंह निवासी बजऊ, चालक कबीर (20) पुत्र ससकू राम निवासी बिरमऊ, संजू (21) पुत्र मुन्ना निवासी समोग मंझगांव, चमन सिंह (20) पुत्र फिसकू दास निवासी कुनावा, पूजा (20) पुत्री पूरण सिंह, सीतू (25) पुत्र गुदूटिया निवासी कुनावा, देवेंद्र (35) पुत्र भोलू सिंह, जालमा देवी (35) पत्नी अमर सिंह, मोनिका उर्फ मान्यता (3) पुत्री अमर सिंह सभी निवासी हयो।

ये लोग हो गए घायल
अजय (16) पुत्र मन्नू निवासी बिरमोऊ, विपिन (22) पुत्र मोहन दास निवासी कुनावा, लक्की (4) पुत्र देवेंद्र छोटू (7 माह) पुत्र अमर सिंह दोनों निवासी हयो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed