फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident near Badrinath Highway One dead after car falls into a ditch,Two vehicles collided in Kichha couple died

दुर्घटनाएं: बदरीनाथ हाईवे के पास कार खाई में गिरने से एक की मौत, किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत, दंपती ने तोड़ा दम

Mon, 28 Mar 2022 01:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/किच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/किच्छा Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।बदरीनथ हाईवे के पास कार खाई में गिरने से एक की जान चली गई। वहीं किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम ने खाई से शव को निकाला। 

विज्ञापन
Accident near Badrinath Highway One dead after car falls into a ditch,Two vehicles collided in Kichha couple died
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर सकनिधार के समीप कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के बीना गांव निवासी जयवीर राणा की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर किच्छा उधम सिंह नगर हल्द्वानी रोड पर तीसरे मिल के पास दो कारों की  भिड़ंत होने हादसे में दंपती की जान चली गई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। बदरीनथ हाईवे के पास कार खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम ने खाई से शव को निकाला। 
विज्ञापन


ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था जयवीर
रुद्रप्रयाग के बीना गांव निवासी जयवीर राणा ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था। इसी दौरान कार खाई में गिर गई। पुलिस ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से निकाला। उधर, किच्छा उधम सिंह नगर हल्द्वानी रोड पर तीसरे मिल के पास दो कारों की टक्कर में दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस: सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला

हादसे में मृत अमित सक्सेना (46) पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना निवासी नई कॉलोनी जवाहर नगर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बरेली जा रहा था। उसी समय तीसरे मिल के पास एक कार से टक्कर हो गई जिससे सचिन सक्सेना की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना (41) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार सिंह और पुलिस टीम ने बमुश्किल से दरवाजा तोड़कर अमित के शव को निकाला। दुर्घटना के कारण यहां लंबा जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed