फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News Attempt To Crush Circle Officer Form Car In Rudrapur

दुस्साहस: सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला

Mon, 28 Mar 2022 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Mar 2022 12:22 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला किया गया है। आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, अभी चार फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Attempt To Crush Circle Officer Form Car In Rudrapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अभी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निर्वस्त्र युवक रोते हुए डांस करता दिख रहा है। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने चिराग अग्रवाल, घनश्याम बाठला, मान, गोविंद ढाली और देवराय मंडल के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में धारा 365, 323, 342, 307, 386, 147 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ अभय सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल और गोविंद ढाली शहर छोड़कर दिल्ली भागने के फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नरेंद्र हत्याकांड: पलभर में खत्म कर दिया चार साल का प्यार, बदनाम किया तो नए प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, फिर शव के साथ किया घिनौना काम

पुलिस ने रविवार शाम चार बजे नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने कार से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी का पीछा किया। आरोप है कि कार सवार आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी ने भागने के चलते यह कृत्य किया है। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है।

जेवर, कार सब गिरवी रख दिए, फिर भी चढ़ता गया ब्याज

ब्याज के पैसे वसूलने के मामले में पीड़ित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को जो आपबीती बताई उसमें प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।। उसने वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया है जिसमें ब्याज में लिए पैसे वापस न करने पर निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने और मारपीट करने की बात कही है। युवक का कहना कि वह लिए हुए पैसों से ज्यादा वापस कर चुका है।

पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह दुकान चलाता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के करण उसने रुद्रपुर निवासी कारोबारी चिराग अग्रवाल से मई 2019 में 35000 रुपये उधार लिए थे। बदले में एचडीएफसी बैंक के छह चेक भी दिए थे। युवक का कहना है कि मार्च 2020 में उसने फिर से 40000 रुपये लिए थे। बदले में कारोबारी को पांच चेक दिए थे।

कारोबारी ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर मारा
युवक के अनुसार नवंबर 2020 में उसने कारोबारी से 64000 लेकर बदले में पत्नी के जेवरात और अपनी कार गिरवी रख दी थी। युवक का कहना है कि वह अब तक कारोबारी से कुल 257000 रुपये ब्याज के रूप में ले चुका है। बदले में 19 चेक, सोने के जेवर और कार गिरवी रख चुका है।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह कारोबारी को फुटकर रूप से ब्याज सहित 317300 रुपये लौटा चुका है। उसने गवाहों के सामने कारोबारी को रुपये वापस दिए है लेकिन कारोबारी 548000 रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि कारोबारी ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर निर्वस्त्र कर मारपीट की और डांस कराया। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed