{"_id":"22bf37bdbe2539833c9ba5fca2e63b3b","slug":"accident-in-shatabdi-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः शताब्दी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः शताब्दी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस में कंपलिंग टूट जाने के कारण इंजन और डिब्बे अलग हो गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसा स्टेशन से पहले होता तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
दिल्ली से आई शताब्दी एक्सप्रेस सवा बारह बजे के करीब प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी। उस समय स्पीड कम थी। इसी बीच कंपलिंग टूट जाने के कारण इंजन से डिब्बे अलग हो गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि डिब्बे थम गए, अन्यथा ढलान की स्थिति होती तो डिब्बे पटरी से उतर सकते थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि स्पीड होती तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। यह कैसे हुआ, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन