फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   accident in roorkee, five family member died.

ट्रक से भिड़ी कार, दो भाईयों समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

Tue, 12 Apr 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 12 Apr 2016 06:52 PM IST
सार

  • हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर कार से मुजफ्फरनगर लौट रहा था परिवार
  • रुड़की हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराई कार
  • पहले से गमजदा परिवार में हादसे के बाद मचा कोहराम।

विज्ञापन
accident in roorkee, five family member died.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर अपने घर मुजफ्फरनगर लौट रहे दो भाईयों समेत एक परिवार के पांच लोगों की रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर शंकरपुरी के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई है।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब इनकी कार एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्षतिग्रस्त कार से मृतकों को बमुश्किल निकाला गया। इस दौरान राजमार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर, नई मंडी निवासी गोपाल कुमार की चार दिन पहले मौत हो गई थी। परिवार के पांच लोग मंगलवार सुबह अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचे थे। लौटते वक्त दोपहर करीब सवा एक बजे रुड़की से पांच किलोमीटर पहले शंकरपुरी गांव के समीप इनकी कार एक वाहन को ओवरटेक करने लगी तभी सामने से आ रहे ट्रक से इनके कार की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के नीचे फंस गया कार का आगे का हिस्सा

accident in roorkee, five family member died.
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : AmarUjala

रफ्तार तेज होने के चलते कार का आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों एवं ग्रामीणों की मदद से सभी को बमुश्किल कार से बाहर निकाला।

इनकी पहचान राजेंद्र वर्मा (59 वर्ष, निवासी मंदाकिनी विहार, सहारनपुर), योगेश वर्मा (57 वर्ष, पुत्रगण सूरजभान वर्मा निवासी सराफा बाजार, सहारनपुर), अभिषेक (40 वर्ष, पुत्र गोपाल निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर), नरेश (36 वर्ष, पुत्र जानकीप्रसाद निवासी रुड़की चुंगी, जानकीपुरी, मुजफ्फरनगर) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक (पुत्र रामगोपाल निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर) घायल था।

इसी बीच मौके पर रुड़की आदर्शनगर निवासी रिश्तेदार रामकृष्ण अग्रवाल पहुंच गया। इन्होंने सभी की शिनाख्त की और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम

accident in roorkee, five family member died.
एक युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। - फोटो : AmarUjala

पुलिस ने घायल दीपक को आननफानन में रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। इससे पहले वह अस्पताल पहुंचता रास्ते में ही इसने भी दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह ने दीपक की मौत की पुष्टि की है।

हादसे की खबर से पहले ही दुख से गुजर रहे परिवार में कोहराम मच गया है। रोते-बिलखते परिजन सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से सिविल अस्पताल पहुंचे।

हादसे के दौरान हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कार्यवाहक सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed