{"_id":"6b0051bd1a68d6fe74051374","slug":"protest-to-continue-until-the-status-of-honorarium-is-clarified-roorkee-news-c-37-1-hrd1017-164396-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मानदेय बढ़ोतरी पर स्थिति साफ करे सरकार, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मानदेय बढ़ोतरी पर स्थिति साफ करे सरकार, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना जारी
Fri, 20 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
12 नवंबर से तहसील में दो सूत्रीय मांगों पर धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारी
मानदेय 24000 करने व सेवानिवृत्ति पर दस लाख की एकमुश्त राशि देने की जा रही मांग
रुड़की। तहसील परिसर में शुक्रवार को अपनी दो सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जमकर नारे बाजी की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चल रहे इस प्रदर्शन में आसपास के गांव देहात से सैकड़ों की संख्या में सहायिका और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। मोर्चा की ओर से सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि की लंबे समय से मांग की जा रही। इसके तहत प्रदेश स्तर पर भी लगातार प्रदर्शन जारी है।
मोर्चा की अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की ओर मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। घोषणा में कहा गया कि एक दिसंबर से मानदेय बढ़कर आएगा लेकिन मानदेय में कितनी वृद्धि की गई है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में आंगनबाड़ी सहायिकाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और उन्हें लगता है कि यह घोषणा केवल प्रदेशभर में चल रहे प्रदर्शनों को खत्म करने की नाकाम साजिश है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि धरना स्थल पर लगातार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होनें बताया कि शहर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पहले ही पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार किया हुआ है। अब यदि सरकार सहायिकाओं के मानदेय को 24000 करने और रिटार्यमेंट पर दस लाख की एकमुश्त राशि देने की घोषणा को स्पष्ट नहीं कर देती है तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस दौरान मोर्चा की कोषाध्यक्ष अनुराधा कश्यप, उपाध्यक्ष सुषमा प्रजापति, छवि बंसल, अनीता शर्मा, पिंकी कश्यप, आफरीन, राखी शर्मा, दीपा काजल, रजनी आदि मौजूद रही।