ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंपो पलटने से चालक समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर आईडीपीएल के पास तेज रफ्तार टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सवार महिला जख्मी हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे हरिद्घार की ओर जा रहा टैंपो आईडीपीएल स्थित कैनाल गेट के समीप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। टैंपों चालक और उसमें सवार श्रमिक को गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सवार महिला भी जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर घायल महिला को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
उपनिरीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि मृतकों में टैंपों चालक नफीस (35) पुत्र अकबर निवासी घोसीपुर, धनपुरा, हरिद्वार व श्रमिक तेज बहादुर (22) पुत्र किशनू निवासी चंद्रभागा, शीशमझाड़ी, ऋषिकेश शामिल हैं। जबकि घायल महिला की पहचान किशनाई देवी (48) पत्नी सुरेंद्र प्रसाद निवासी रेलवे स्टेशर रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
एसआई ने बताया कि मृतकों के परिजनों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है। शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।