{"_id":"65a4df782b3c3ef555001b46","slug":"accident-in-rishikesh-badrinath-highway-car-and-dumper-collide-doctor-dies-srinagar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत
Mon, 15 Jan 2024 01:19 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:19 PM IST
सार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। कार और डंपर की भिड़ंत से हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Makar Sankranti: देव डोलियां ने किया स्नान, ढोल-नगाड़ों के साथ मां गंगा की जयकारों से गूंजी नगरी, तस्वीरें
विज्ञापन
एसएसआई कीर्तिनगर कुंवर राम आर्या ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।