फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in dehradun: Car Collided with big tree and two people dead

देहरादून: थानो रोड पर पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, चार घायल अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Jul 2021 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Jul 2021 09:30 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। पेड़ से तेज गति से टक्कर लगने पर कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in dehradun: Car Collided with big tree and two people dead
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून जिले के डोईवाला में थानो रोड पर रविवार की दोपहर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दोपहर एक बजे के आसपास थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने भुंइया मंदिर से करीब एक किमी आगे सैन चौकी जौलीग्रांट की ओर बाई ओर जंगल में पेड़ से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देहरादून: नई बाइक से काम पर निकले थे भाई-बहन, डंपर की चपेट में आने से युवती की हुई मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। पेड़ से तेज गति से टक्कर लगने पर कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 सेवा के माध्यम से घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

कार में सवार लोग भानियावाला की ओर आ रहे थे

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि पेड़ से टक्कर लगने पर विनोद भट्ट (53) पुत्र बच्चीराम भट्ट निवासी चुक्खू मोहल्ला, देहरादून और मदनमोहन भट्ट (80) पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेगबहादुर रोड लेन नंबर तीन देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बताया कि घायल नरोत्तम भट्ट (58) पुत्र चेतराम भट्ट निवासी विवेकानंद ग्राम फेज टू जोगीवाला, भगवती प्रसाद भट्ट (47) पुत्र स्व. मनीराम निवासी तेगबहादुर रोड लेन नंबर तीन डालनवाला, कीर्तिराम भट्ट (77) पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेगबहादुर रोड़ लेन नंबर तीन डालनवाला, रमेशचंद्र भट्ट (67) पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी विहार देहरादून घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग भानियावाला की ओर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ओर पेड़ से टकरा गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed