फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in all weather road at champawat

उत्तराखंड: ऑल वेदर रोड पर बोलेरो जीप गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Mon, 16 Jul 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
accident in all weather road at champawat
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : AmarUjala

 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बनलेख के पास छतकांडा में खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही बोलेरो (जीप) करीब 250 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 साल के एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर है। जीप के परखचे उड़ गए। मृतकों में दो पिथौरागढ़ जिले के मुवानी निवासी सावित्री देवी और लक्ष्मण सिंह थे। दोनों चचेरे भाई-बहन थे। मृतकों में तीसरा व्यक्ति चंपावत के कानाकोट तथा चौथा खटीमा का रहने वाला था। शवों को खाई से निकालने में आठ घंटे लगे। चारों शवों का पोस्टमार्टम रविवार को चंपावत में होगा।  

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत काय शुरू किया। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।  पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने हादसे की वजह तेज गति और चालक की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 12.15 बजे जैसे ही खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही बोलेरो (यूके 05टीए/1608) के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बनलेख के पास छतकांडा में खाई में गिरने की सूचना मिली पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए। सभी शवों और घायलों को खाई से सड़क तक लाया जा सका। ढाई घंटे में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ.आरके जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.एचएस ऐरी, डॉ.उदय शंकर, डॉ.इंद्रजीत पांडेय, डॉ.रवि आदि ने घायलों का उपचार किया। मीना देवी (35) पत्नी होशियार सिंह सहित 17 साल के एक युवक सबसे ज्यादा चोट लगी है। 17 साल के युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लांस नायक महेंद्र सिंह व ड्राइवर भुवन तिवारी को एसएसबी की एंबुलेंस से, जबकि अन्य चार घायलों को 108 व अस्पताल की एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, कोतवाल सलाउद्दीन खान, आरआई आरएम पांडेय, जसवीर चौहान, नरेंद्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक हरीश जोशी, उप निरीक्षक शंकर वर्मा, सुंदर नेगी, छत्र सिंह, राजीव मेहरा, अमित सिपाल ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच राहत कार्य किया।  
 

मृतक और घायलों का ब्यौरा

accident in all weather road at champawat
राहत-बचाव कार्य
हादसे में इनकी हुई मौत
1.सावित्री देवी (64) पत्नी भूपाल सिंह, मुवानी (पिथौरागढ़)। 
2.लक्ष्मण सिंह (70) पुत्र धन सिंह, मुवानी (पिथौरागढ़)।  
3.सतीश चंद्र (45) पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी कानाकोट, खेतीखान (चंपावत)  
4.आजाद बख्श (62) पुत्र करीम बख्श, कंचनपुरी पचपेड़ा, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)

हादसे में घायल
1.ड्राइवर भुवन तिवारी (28) पुत्र गणेश तिवारी (खटीमा चारूबेटा निवासी)। 
2.रामनाथ (12) पुत्र गणेशनाथ (दन्यां जिला अल्मोड़ा)।  
3.लांस नायक महेंद्र सिंह (36) पुत्र भूपाल सिंह, मुवानी (पिथौरागढ़) महर रेजीमेंट सेंटर में तैनात।
4.महेंद्र सिंह की बहन मीना देवी (38) पत्नी होशियार सिंह मुवानी (पिथौरागढ़)।   
5. प्रवीण सिंह (सेना का कार्ड मिला) पिथौरागढ़ और एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई।
 
हादसे का घटनाक्रम:
12.15 बजे: बोलेरो जीप बनलेख के छतकांडा में खाई में गिरी। 
12.20 बजे: गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  
12.25 बजे: स्थानीय लोग खाई में उतर राहत कार्य को निकले।  
12.40 बजे: चंपावत कोतवाली से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।  
1.15 बजे: जीप का घायल ड्राइवर जिला अस्पताल पहुंचा।  
1.40 बजे: पहले घायल को जिला अस्पताल लाया गया।  
2.45 बजे: छठे व आखिरी घायल को जिला अस्पताल लाया गया।  
3.30 बजे: पहले शव को खाई से सड़क तक लाया गया।  
4.00 बजे: दूसरे शव को खाई से निकाला गया। 
6.15 बजे: तीसरे शव को खाई से निकाला।  
8.10 बजे: चौथे शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed