फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident due to overtake.

ओवरटेक के चक्कर में हुआ भीषण हादसा, 11 घायल

Thu, 26 Feb 2015 01:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल) Updated Thu, 26 Feb 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
accident due to overtake.

उत्तराखंड में भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर नावली के पास ओवरटेक करने के चक्कर में मैक्स वाहन कोसी में गिर गया।

विज्ञापन


दुर्घटना में मैक्स सवार 11 यात्री घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे में एक ही परिवार से छह लोग घायल हुए।

बेड़ीनाग से हल्द्वानी जा रही मैक्स जीप (यूके 04 टीए-1046) बुधवार दोपहर ढाई बजे नावली के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर कोसी में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने घायलों को कोसी से बाहर निकालकर स्कालर्स होम भुजान की गाड़ी और एक अन्य वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी

accident due to overtake.

सूचना पर तहसीलदार एचएच खान, कोतवाल हरीश चंद्र पांडा, चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी आदि मौके पर पहुंचे। सीएचसी के डॉ. अजीत सिंह और डॉ. देवेश चौधरी ने घायलों का इलाज किया।

ये हुए घायल
हादसे में मैक्स सवार राकेश बनकोटी (20) पुत्र तेज सिंह बनकोटी, संतोष बनकोटी (24) पुत्र नारायण सिंह बनकोटी, कमला बनकोटी (34) पत्नी उमेश बनकोटी सभी निवासी बेड़ीनाग।

ये हैं गंभीर
हेमलता बनकोटी (27) पत्नी संतोष बनकोटी, उमेश बनकोटी (35) पुत्र नारायण सिंह, प्रदीप बनकोटी (36) पुत्र महेश बनकोटी सभी निवासी बेड़ीनाग, आशीष बोरा (12) पुत्र प्रदीप बोरा, महेश सिंह (42), प्रदीप बोरा, भूपेश बोरा (40) निवासी बनकोट पिथौरागढ़, महेंद्र सिंह (25) पुत्र दीवान सिंह निवासी मल्लाकोट बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed