बस से भिड़ी शिक्षकों की जीप, उड़े परखच्चे, दस घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को ले जा रही जीप धारी देवी मंदिर से करीब 400 मीटर आगे रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही बस से टकरा गई। दुर्घटना में जीप चालक और नौ शिक्षक घायल हो गए। ज्यादातर घायलों के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।
रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं पट्टी के स्कूलों के शिक्षक हर रोज श्रीनगर-श्रीकोट से जीप से स्कूल पहुंचते हैं। सोमवार को श्रीनगर और श्रीकोट से आठ शिक्षिकाएं और दो शिक्षक स्कूल जाने के लिए जीप में सवार हुए।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी मंदिर से (कलियासौड़) से आगे जीप विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि जीप तेज गति से चल रही थी। हल्के ढलान में भी जीप की गति कम नहीं होने पर बस चालक ने बस को कच्ची सड़क में उतार दिया। इसके बावजूद जीप की बस से भिड़ंत हो गई।
रफ्तार इतनी कि बुरी तरह पिचक गई जीप
चौकी इंचार्ज एसआई संतोष कुमार ने बताया कि बस चालक सहित बस में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं जो दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। जबकि जीप चालक सहित जीप में सवार नौ शिक्षक घायल हो गए।
शिक्षक जयकरण सिंह (कंडोली) ही ऐसे रहे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई। इधर, बेस अस्पताल के आकस्मिक रोग विभाग के इंचार्ज डॉ. एसए खान ने बताया कि घायलों में तीन को ज्यादा चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है।
ये रही घायलों की पूरी सूची, पढ़ें
नीमा डिमरी, रेनू, रेखा रावत, अलका चौहान, नीलम कोठियाल व अनीता कैंतुरा (सभी श्रीनगर), मंजू गोस्वामी व हीरा सिंह नेगी (श्रीकोट), सुधा डिमरी (डांग) और वाहन चालक कमल सिंह(मलेथा)।
पूर्व में भी हो चुकी हैं शिक्षकों की टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त
श्रीनगर। टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले में स्थित सरकारी विद्यालयों के शिक्षक रोजाना श्रीनगर से आवाजाही करते हैं। इसके लिए उन्होंने टैक्सी चालकों से अनुबंध किया है। गत वर्ष भी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंगरीपंथ में शिक्षकों को ले जा रही एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई थी।