Dehradun: एसी से निकले धुआं तो हो सकता है हादसा, नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा साबित, ये सावधानियां रखें
हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग लपटें उठने लगीं। एसी से धुआं निकले तो हो हादसा हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। लगातार इससे हादसे हो रहे हैं।
विस्तार
एसी के कारण लगातार हो रहे हादसों के बीच घरों में भी काफी ध्यान रखना जरुरी है। एसी से धुआं निकले या आवाज समेत किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। एसी में किसी भी प्रकार की समस्या पर तकनीशियन को दिखाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
एसी में आग लगने समेत कई कारणों से लगातार हादसे हो रहे हैं। पहले दिल्ली में इससे कई लोगों की मौत हुई तो वहीं बुधवार को देहरादून में एक अस्पताल में आग लगने से की महिला की मौत समेत कुछ लोग घायल भी हो गए। ऐसे में घरों में भी एसी के चलते सावधानी बरतनी जरूरी है। तकनीशियन हैदर बताते हैं कि एसी से धुआं निकले तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
तकनीकी समस्या के कारण ही ऐसा होता है और नजरअंदाज किया जाए तो ये हादसे का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा एसी में गैस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गैस कम हो तो एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी की सर्विस भी समय-समय पर करानी चाहिए। इसमें वायर समेत अन्य तकनीकी दिक्कतें दूर हो तभी एसी का प्रयोग करना चाहिए। लगातार एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी चलाने पर कंप्रेसर और अंदरूनी वायरिंग पर दबाव बढ़ता है। इन्हीं कारणों से एसी के फटने की जैसे हादसे होते हैं।
इन्हें न करें नजरअंदाज
-एसी से गर्म हवा आए तो तकनीकी समस्या हो सकती है।
-एसी ऑन करने पर स्पार्क या लाइट फ्लिकरिंग
-एसी या आसपास जलने की गंध
-एसी से अलग-अलग तरह की आवाज
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा
ये भी ध्यान रखना जरुरी
-एसी को अधिक समय तक लगातार न चलाएं।
-गैस की जांच कर ही इस्तेमाल करें।
-साल में दो बार एसी की सर्विस कराएं।
-फिल्टर को साफ रखें।
-वेंटिलेशन का ध्यान।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
