फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP's Shubham elected college president; the council

Dehradun News: डाकपत्थर कॉलेज में अध्यक्ष बने एबीवीपी के शुभम, पांच पदों पर परिषद का परचम

Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ABVP's Shubham elected college president; the council
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपना दबदबा साबित किया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई मतगणना में एबीवीपी के शुभम तोमर नए छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। परिषद ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) समेत कुल पांच पदों पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि महत्वपूर्ण सचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन के समीर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के मुकाबले में शुभम तोमर ने 738 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय करिश्मा (484 मत) को 254 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के वेदांश चंदेल पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। सचिव पद पर आर्यन के समीर ने 662 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के अरशद अली (534 मत) को 128 मतों से हराया। सह सचिव पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी की ऋषिका ने 484 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने आर्यन की तानिया चौहान (398 मत) को 86 मतों से मात दी, जबकि एनएसयूआई की प्रिया 322 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए कुल 1234 मतों की गणना की गई। परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों और छात्र संगठनों के समर्थकों ने कॉलेज परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, विक्की की सबसे बड़ी जीत
कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला बेहद कड़ा रहा। एबीवीपी की टीना नेगी ने 507 मत पाकर केसरी युवा संगठन की ममता भंडारी (458 मत) को 49 मतों के करीबी अंतर से पराजित किया। इस पद पर आर्यन की मान्या मौर्य को 242 मत मिले। उधर, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के विक्की पंवार ने पूरे चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। विक्की ने 830 मत हासिल कर निर्दलीय वंश रावत (390 मत) को 440 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed