फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP won in hnbgu Garhwal Central University

एबीवीपी ने फतह किया गढ़वाल विवि का 'किला'

Wed, 11 Sep 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 11 Sep 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
ABVP won in hnbgu Garhwal Central University

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने लगातार दूसरी बार जीत का झंडा फहराया।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर संगठन के विनीत चंद पोस्ती विजयी रहे तो सचिव पद पर ऋतांशु कंडारी, कोषाध्यक्ष पर रविंद्र सिंह खाती और उपाध्यक्ष पद पर सूरज विजयी रहे।

शांतिपूर्ण रहा चुनाव
मंगलवार को बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। एक बार फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

पढें, राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस


विजयी प्रत्याशी विनीत चंद्र पोस्ती (1803) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र सिंह पंवार (1669) को 134 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सूरज (1601) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु तिवारी को 823 वोटों से पराजित किया।

चुनाव अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
सचिव पद पर ऋतांशु कंडारी 499 मतों के साथ विजयी हुए। ऋतांशु को 1717, नवीन कंडवाल को 1218 और कमलेश थपलियाल को 730 वोट पड़े। सह सचिव पद पर अखिलेश चमोली (2474) ने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राकेश धिरवाण को 1372 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन


पढें, ...ऐसे तो लग गए उद्योग, हो गया भला
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह खाती 1214 वोट लेकर विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए सूरज प्रकाश नैथाणी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस देव और पर्यवेक्षक प्रो. जेसी पांडेय ने विजयी प्रत्याशियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


विजयी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस
विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाला। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को कंधों पर उठा लिया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी, रंग उड़ाया और जोरदार आतिशबाजी की। देर शाम तक शहर में जशभन का माहौल रहा।

पढें, दिल्ली गैंगरेपः साथी बोले, दोषियों को फांसी दो

अध्यक्ष को नहीं मिला प्रवेश
बिड़ला परिसर के निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर जोशी को कैंपस में नहीं घुसने दिया गया। दरअसल उनका एडमिशन फिलहाल किसी कक्षा में नहीं है। आई कार्ड न दिखा पाने के कारण उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। सुधीर जोशी ने इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed