फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abused with rajay andolankaari

राज्य आंदोलनकारी के साथ बदसलूकी

Thu, 31 Oct 2013 05:51 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 31 Oct 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
abused with rajay andolankaari

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के कोषाध्यक्ष डा. अमर सिंह अहियान के साथ रोडवेज बस चालक और परिचालक द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस बाबत संबंधित विभाग शिकायत मिलने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में टालमटोल कर रहा है। आंदोलनकारियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी डा. अहियान बीते सोमवार को रोडवेजबस में सवार होकर रुड़की से ऋषिकेश आ रहे थे। आरोप है  कि इस बीच बस चालक और परिचालक ने उनके साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की। बताया कि ऋषिकेश पहुंचकर उन्होंने परिवहन विभाग के सहायक महाप्रबंधक से इसकी शिकायत की थी। जिस पर एजीएम ने उन्हें मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि वार्ता के लिए बुलाने वाले अधिकारी खुद ही वार्ता से नदारद रहे। आंदोलनकारियों ने विभाग के रवैये पर रोष जताया और परिवहन मंत्री से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं था
इस संबंध में रोडवेज के एजीएम प्रतीक जैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनका मोबइल फोन स्विच ऑफ था। उधर विभाग के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि यदि चालक-परिचालक ने राज्य आंदोलनकारी से अभद्रता की है तो, विभाग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed