फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Absconding-six years-gang- rape-murder

Dehradun News: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह साल से फरार "25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Absconding-six years-gang- rape-murder
शहर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या में शामिल छह साल से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी बिट्टू उर्फ सुरेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर बिहार के सीतामढ़ी के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी जारी रखी थी। अभी इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि 13 जुलाई, 2017 को मसूरी-देहरादून मार्ग चुनाखाला के पास जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। उसका चेहरा भी तेजाब से झुलसा हुआ था। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगा था। शव की पहचान थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी के एक गांव की युवती के रूप में हुई थी। इसका मुकदमा 15 जुलाई, 2017 को कोतवाली मसूरी में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

यह था मामला
13 जुलाई, 2017 को मसूरी से करीब दो किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। उसके चेहरे को बुरी तरह से जलाया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया है। उसके पास से एक मोबाइल और सिम पड़ा मिला था। जांच में पता चला कि मोबाइल तो युवती का था लेकिन सिम बिहार के किसी युवक के नाम पर था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो युवती के गांव के एक युवक से उसकी जान-पहचान थी। युवक ने पूछताछ में बताया कि युवती देहरादून में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए गई थी। वहां से वह बस से मसूरी आ गई। जांच में पुलिस ने आसपास काम करने वाले मजदूरों की पहचान की। पता चला कि आठ लोगों ने मिलकर युवती की हत्या की है। इनमें से पुलिस तब से अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब अन्य आरोपी बिट्टू को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी बिहार का जयकरण फरार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed