फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun police After 11 years absconding accused of robbery and murder was caught

Dehradun: पहचान छिपाने के लिए बनाया ऐसा प्लान....11 साल बाद पकड़ में आया  डकैती और हत्या का फरार आरोपी

Sun, 29 Oct 2023 03:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 29 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में जालंधर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी कार लूट ली गई थी। पुसिल ने मृतक के दोस्त मंजीत निवासी काहनपुर, मकसूदा, जालंधर व उसके चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Dehradun police After 11 years absconding accused of robbery and murder was caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दोस्त की हत्या कर उसकी कार लूटने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 11 साल बाद जालंधर से गिरफ्तार किया है। मुकदमे में जमानत मिलने पर भी उपस्थित न होने के कारण कोर्ट ने उसे फरार घोषित किया था। मामले में कुल पांच आरोपी थे, जिनमें से एक और आरोपी फरार है।

विज्ञापन


न्यायालय ने इन फरार आरोपियों के कुर्की के वारंट भी जारी किए थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में जालंधर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी कार लूट ली गई थी। पुसिल ने मृतक के दोस्त मंजीत निवासी काहनपुर, मकसूदा, जालंधर व उसके चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई
ये सभी आरोपी कार मालिक को जालंधर से देहरादून लेकर पहुंचे थे। यहां उसे शराब पिलाई और फिर राजपुर के पास जंगल में जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी नई कार को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ दिन बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन बाद आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से मंजीत और एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। इस बीच पता चला कि मंजीत जालंधर में ही किसी फैक्टरी के लिए अपने ट्रक से माल ढोता है। गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह चौधरी को भेजा गया। पुलिस टीम वहां चार दिनों तक रही। शुक्रवार रात 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि फरार दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

भाई के नंबर से चला पता
आरोपी मंजीत का कोई रिश्तेदार नहीं है। उसकी शादी भी जम्मू से हुई है। पिछले दिनों कोर्ट ने उसकी कुर्की का वारंट भी जारी किया था, लेकिन उसका कोई स्थाई पता न होने के कारण कुर्की वारंट तामील नहीं हो सका। इस बीच जब तीन दिनों तक पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसके भाई का नंबर पता चला। उसकी कॉल डिटेल से मंजीत का नंबर हाथ लगा और पुलिस उस तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें...अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023: सपनों को उड़ान...उत्तराखंड में छात्रों ने उत्साह से दिया इम्तिहान

मालिक से कहा था जम्मू में करेगा काम
मंजीत को इस बात की भनक लग गई थी कि देहरादून पुलिस उसे ढूंढते हुए जालंधर तक आ पहुंची है। जिस फैक्टरी के लिए वह माल ढोता था उसके मालिक की एक फैक्टरी जम्मू में भी है। इसलिए उसने अपने मालिक से कहा कि अब वह जम्मू वाली फैक्टरी में ही काम करेगा। ऐसे में उसने पूरा प्लान बना लिया था कि वह जम्मू भाग जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed