{"_id":"564a9612d2aac861548400d290c5972a","slug":"aarushi-become-miss-talented-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरूषि के सिर सजा मिस टैलेंटेड का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरूषि के सिर सजा मिस टैलेंटेड का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Nov 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर में होने वाले मिस उत्तराखंड कांटेस्ट के फाइनल राउंड के पहले 15 सब-टाइटल्स के लिए प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर है। बृहस्पतिवार को मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने डांस और आवाज से जजेस का दिल जीता।
विज्ञापन
ईसी रोड स्थित होटल में कम्प्टीशन के दौरान आरूषि गोयल ने मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। फर्स्ट रनर अप प्रियदर्शी जुगरान रहीं।
कॉम्पिटीशन के दौरान सभी प्रतिभागियों ने वेस्टर्न ड्रेस में नए गीतों पर डांस किया। वहीं, आरूषि ने मुगलकालीन वेशभूषा में फिल्म मुगल-ए-आजम के गीत ‘जब प्यार किया तो डरना क्या...’ पर परफॉर्म किया।
विज्ञापन
दिसंबर में होगा फाइनल
आरूषि ने बताया कि मैंने कथक के जरिए मधुबाला का अंदाज सबके सामने रखा। इसे लोगों ने पसंद भी किया। प्रियदर्शी जुगरान ने धूम-3 के गाने पर कमली कैटरीना का बिंदास अंदाज डांस में दिखाया।
विज्ञापन
आयोजक सिन्मिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल राउंड दिसंबर के दूसरे हफ्ते में कराया जाएगा। आयोजक राजीव मित्तल ने बताया कि पहले मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता का फाइनल होगा।
इन सब-टाइटल्स के लिए कम्प्टीशन
मिस पर्सनेलिटी, मिस कंजीनिएलिटी, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल आइज़, मिस ब्यूटीफुल हेयर, मिस कैटवॉक, मिस टैलेंटेड, मिस बॉडी ब्यूटीफुल, मिस रेडिएंट स्किन, मिस टेन, मिस फ्रेश फेस, मिस डांसिंग क्वीन, मिस बॉलीवुड, मिस मीडिया च्वाइस।