फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap will active in uttarakhand politics.

अब इस राज्य पर है अरविंद केजरीवाल की नजर

Thu, 19 Feb 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंनगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंनगर) Updated Thu, 19 Feb 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
aap will active in uttarakhand politics.

दिल्ली में जीत का परचम लहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर उत्तराखंड की ओर है। अब पार्टी उत्तराखंड की राजनीति में पूरी तरह से भाग लेना चाहती है।

विज्ञापन


दिल्ली के तिलकनगर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होना सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की नीति को जनता के पूरी तरह नकारना है। वह बुधवार दिन में बाईपास रोड पर अमर उजाला से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही आम आदमी पार्टी अपना मिशन विस्तार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत उत्तराखंड में भी पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर से हटाएंगे भ्रष्टाचार

aap will active in uttarakhand politics.

पार्टी पूरे देश से भ्रष्टाचार हटाने के लिए अपनी टीम जोड़ेगी। कहा कि आज तक राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वादे करतीं थीं और चुनाव जीतने पर सब भूल जाती थीं। 49 दिन की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कम समय में ही अपने वायदों को पूरा कर दिल्ली की जनता का विश्वास जीता।

दिल्ली की जनता जानती थी कि यह पार्टी किसी भी भ्रष्टाचारी से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। यही कारण था कि हमने चुनाव लड़ने के लिए रिक्शा चालकों से 10-10 रुपए चंदा लिया।

कहा कि सिर्फ भारत ही नही दुनिया के अन्य देशों में बसे भारतवंशी देश को भ्रष्टाचार मुक्त चाहते हैं। यही करण है कि यूके, यूएसए, कनाडा समेत कई मुल्कों में बसे भारतीयों ने देश में बसे अपने रिश्तेदारों व परिचितों को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed