{"_id":"5140f8d6b90204a3e4f93d0b41e10e1f","slug":"aap-strategy-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते बाद आप खोलेगी 'राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते बाद आप खोलेगी 'राज'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Dec 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड का सियासी गलियारा दिल्ली के रास्तों की तरह समतल और चिकना नहीं है। आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे लोगों ने यह बात साफ कर दी है कि उन्हें कैसा उम्मीदवार चाहिए।
विज्ञापन
आप में लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसके पीछे जो 'राज' छिपा है इसका पता एक हफ्ते बाद लग जाएगा।
नहीं पहुंचे राष्ट्रीय संगठन संयोजक
मौका था 108 सेवा के संचालक अनूप नौटियाल के आप में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय में मीटिंग का। अनूप नौटियाल के आप में शामिल होने के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन संयोजक संजय सिंह को आना था, लेकिन वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
दिल्ली कार्यकारिणी के सदस्य पंकज चौहान और तनुश्री आई थीं। नौटियाल के शामिल होने के बाद मीटिंग शुरू हुई तो लोगों ने कहा कि उत्तराखंड में बाहर से नेता न भेजा जाए। उसे ही जिम्मेदारी दी जाए, जो पर्वतीय क्षेत्रों से वाकिफ हो।
विज्ञापन
एक हफ्ते का समय
उनका कहना था कि कुछ लोग तो एयरपोर्ट पहुंचने में हांफ जाते हैं। पंकज चौहान ने कहा कि वह एक फॉर्मूला बताएंगे जिससे लोग दौड़कर पार्टी में शामिल होंगे। बाद में उन्होंने फॉर्मूला बताने के लिए एक हफ्ते का समय दे दिया।
इस मौके पर चर्चा हुई कि आम आदमी पार्टी वार्ड और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। ओंकार भाटिया ने बताया कि 13 जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो गया है।