{"_id":"f25fbfc05b9169c469e5e101f2af3c2b","slug":"aap-starts-campaign-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देहरादून में भी अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
गुरुवार को लैंसडोन चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक काम के लिए तीन टेंडर के मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सौ लोगों ने 10 रुपए सदस्यता शुल्क जमा करके पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महानगर संयोजक सुनीता सिंह ने बताया कि लैंसडोन चौक के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को सौंपी गई थी। एमडीडीए ने भी इसी चौक के संबंध में 72 लाख का टेंडर कर दिया। यह खुलेआम भ्रष्टाचार का नमूना है।
पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल
पीडब्लूडी को 16 चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम सौंपा गया है। एमडीडीए ने सौंदर्यीकरण के नाम पर पहले बड़ा गोला चौक तोड़ा और अब उसे दुबारा बनाया जा रहा है। प्राधिकरण ने टेंडर से पहले सौंदर्यीकरण का काम कैसे शुरु कर दिया? यह भी एक सवाल है।
पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात
आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लैंसडोन चौक प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में संजय भट्ट, आरिफ हुसैन, राजेश बहुगुणा, मनोज कामबोज, पुनित मेहता, प्रवीण सोनकर, रामलाल गौड़ आदि रहे।