{"_id":"5f97dcf58ebc3e9bb9259ee7","slug":"aap-party-in-charge-dinesh-mohaniya-six-day-tour-of-uttarakhand-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पार्टी प्रभारी का छह दिनी उत्तराखंड दौरा आज से, कई जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पार्टी प्रभारी का छह दिनी उत्तराखंड दौरा आज से, कई जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Tue, 27 Oct 2020 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया
- फोटो : ANI
पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया मंगलवार से उत्तराखंड के दौरे पर हैं। 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक वे कई जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया का छह दिवसीय दौरा मंगलवार को काशीपुर से शुरू हुआ है। इस दौरान वे पार्टी नेताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे और प्रदेशभर में लोगों को पार्टी ज्वाइन करवाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेेश प्रभारी 27 को काशीपुर, 28 को किच्छा, 29 को अल्मोड़ा, 30 को हल्द्वानी, 31 को जसपुर और एक नवंबर को देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ता-पदाधिकारियों को पार्टी की रणनीति के बारे में भी बताएंगे। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया दिल्ली के संगम विहार से पिछली तीन बार से विधायक हैं।
विज्ञापन